खाली पेट सोने के नुकसान

रात को खाली पेट सोना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता। कई लोग वजन कम करने या पाचन को हल्का रखने के चलते रात का खाना छोड़ देते हैं, लेकिन यह आदत लंबे समय तक नुकसानदायक साबित हो सकती है।

जब आप भूखे ही सो जाते हैं, तो शरीर को ऊर्जा के लिए बचे हुए संसाधनों का उपयोग करना पड़ता है। इस दौरान प्रोटीन और अमीनो एसिड की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, जो मांसपेशियों के निर्माण और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। परिणामस्वरूप, मांसपेशियों में कमजोरी आने का खतरा बढ़ जाता है।

खासकर जो लोग नियमित व्यायाम करते हैं या फिट रहना चाहते हैं, उनके लिए यह और भी चिंताजनक हो सकता है। मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और सही समय पर खाना बहुत जरूरी है।

एक हल्का और पोषक रात का खाना, जैसे दही, छोटा सैंडविच या फल, मांसपेशियों के लिए पोषण देता है और नींद की गुणवत्ता में भी सुधार कर सकता है। बस इतना ध्य

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय