चावल के आटे से त्वचा कैसे गोरी होती है?
चावल का आटा सदियों से भारतीय घरों में न सिर्फ खाने में, बल्कि स्किन केयर में भी अहम जगह रखता है। क्या आप जानते हैं कि चावल के आटे का इस्तेमाल त्वचा को निखारने के लिए भी किया जा सकता है? हां, यह नेचुरल तरीके से त्वचा के रंग को गोरा और चमकदार बनाने में मदद करता है।
चावल के आटे का फायदा त्वचा के लिएचावल के आटे में स्किन के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व होते हैं। यह हल्के स्क्रब की तरह काम करता है और त्वचा की ऊपरी मृत परत को हटाकर नए सेल्स को आने का रास्ता देता है। इस मिश्रण में कच्चा आलू मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है, शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है।
इस मास्क को बनाना बहुत आसान है। सिर्फ 1 चम्मच चावल का आटा, मैश किया हुआ आलू, आधा चम्मच शहद और 1 चम्मच गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब की तरह लगाएं और लगभग 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
न
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।