शुभ पैर कैसे होते हैं? जानिए सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार
सामुद्रिक शास्त्र, जो हथेली, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों के आधार पर भविष्य बताता है, पैरों के बारे में भी कई रोचक बातें बताता है। मान्यता है कि जिन लोगों के तलवे मुलायम, चिकने और लाल रंग के होते हैं, वे विशेष रूप से भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है और उनके जीवन में धन-सम्पदा का आभाव नहीं रहता।
इसके अलावा, तलवे के आकार और बनावट से भी कई बातें जानी जा सकती हैं। कुछ लोगों के तलवे सपाट होते हैं, तो कुछ में स्पष्ट चाप दिखाई देती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, सपाट तलवे वाले लोगों को जीवन में अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन उनके कर्मों के बल पर वे सफलता जरूर प्राप्त करते हैं।
कुछ विद्वानों का मानना है कि पैरों की आकृति और त्वचा की गुणवत्ता न केवल स्वास्थ्य, बल्कि भाग्य से भी जुड़ी होती है। हालाँकि यह विज्ञान नहीं है, लेकिन सदियों से
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।