चिकनपॉक्स में खुजली कब तक रहती है?
चिकनपॉक्स में खुजली सबसे परेशान करने वाला लक्छन होता है। कई बार ऐसा लगता है कि यह खुजली कभी खत्म नहीं होगी, लेकिन चिंता की बात नहीं है। आमतौर पर 3 से 4 दिनों के बाद खुजली कम होने लगती है और आप बेहतर महसूस करने लगते हैं।
चिकनपॉक्स के दाने निकलने के बाद लगभग एक हफ्ते में वे सूखकर पपड़ी में बदल जाते हैं। जैसे ही यह प्रक्रिया शुरू होती है, खुजली भी धीरे-धीरे कम हो जाती है। आमतौर पर एक से दो सप्ताह में पपड़ियां गिर जाती हैं और तब तक खुजली पूरी तरह बंद हो चुकी होती है।
लेकिन इस दौरान खरोंचने से बचना बहुत ज़रूरी है। खरोंचने से न सिर्फ इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है, बल्कि चेहरे या शरीर पर निशान भी छोड़ सकता है। नाखून छोटे रखें, हल्के कपड़े पहनें और जरूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह से एंटीहिस्टामाइन या कैलामाइन लोशन जैसी दवाएं इस्तेमाल करें।
याद रखें, चिकनपॉक्स एक समयसीमा व
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।