छोटे बच्चों को शांत कैसे करें?

जब छोटे बच्चे रोने लगते हैं, तो माता-पिता अक्सर घबरा जाते हैं और उनसे जल्दी-जल्दी कह देते हैं – “रोना बंद करो!” लेकिन यह वाक्य बच्चे को और भी परेशान कर सकता है। दरअसल, छोटे बच्चे अभी अपनी भावनाओं को व्यक्त करना और समझना सीख रहे होते हैं। उनके लिए रोना एक तरह की संचार की भाषा है।

अगर आप बच्चे से कहेंगे कि वह रोना बंद कर दे, तो उसे लगेगा कि आप उसकी भावनाओं को नकार रहे हैं। इससे वह और ज्यादा परेशान हो सकता है और आपके सामने और जोर-जोर से रो सकता है। कई बार उन्हें ऐसा भी लगने लगता है कि उनके इमोशन्स की कोई कीमत नहीं है।

इसकी बजाय, उसके पास धीरे से बैठें, उसकी पीठ थपथपाएं और प्यार से कहें – “मैं समझ रहा हूँ तुम दुखी हो।” बच्चे को यह एहसास दिलाएं कि आप उसके साथ हैं। थोड़ी देर में वह शांत हो जाता है।

याद रखें, छोटे बच्चे जानबूझकर नहीं रोते। उन्हें धैर्य से समझना चाहिए। उनकी भावनाओं को

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय