सरसों के तेल में मिलावट की पहचान कैसे करें?

अगर आप भी बाजार से तेल खरीदते हैं, तो शुद्धता को लेकर चिंता स्वाभाविक है। खासकर सरसों के तेल में मिलावट की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं। ऐसे में एक आसान तरीका यह है कि आप घर पर ही फ्रिज टेस्ट करके तेल की शुद्धता की जांच कर सकते हैं।

इसके लिए बस एक छोटे कटोरे में थोड़ा सा सरसों का तेल निकाल लें और उसे 4 से 6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। फ्रिज के तापमान में ऑयल थोड़ा ठंडा होगा, लेकिन जमेगा नहीं। अगर आप देखें कि तेल में सफेद धब्बे आ गए हैं या वह जमने लगे, तो समझ जाइए कि उसमें मिलावट है।

शुद्ध सरसों तेल फ्रिज में भी तरल ही रहता है, बस थोड़ा गाढ़ा हो सकता है। लेकिन अगर किसी सस्ते तेल जैसे नारियल या सूरजमुखी तेल की मिलावट की गई है, तो वह ठंड में जम जाता है।

इस छोटी सी जांच से आप आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आपका तेल वाकई शुद्ध है या नहीं। स्वास्थ्य के लिए खाने वाली चीजों में सावधानी हम

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय