दिल्ली का सबसे अमीर और ऐतिहासिक गांव: हौज खास विलेज

भारत की राजधानी दिल्ली में एक से बढ़कर एक पॉश और आलीशान इलाके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली का सबसे अमीर गांव कौन सा है? इतिहास और आधुनिकता के अनोखे संगम वाली इस जगह का नाम है हौज खास विलेज। आज भले ही यह इलाका अपने महंगे कैफे, आलीशान बुटीक और नाइटलाइफ़ के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन इसका इतिहास सदियों पुराना है।

हौज खास विलेज का इतिहास दिल्ली शहर के बसने से भी पहले का माना जाता है। इस जगह का नाम खिलजी राजवंश के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के काल से जुड़ा है। उन्होंने इस इलाके में एक विशाल पानी का टैंक (जलाशय) बनवाया था, जिसे 'हौज-ए-खास' कहा जाता था। इसी ऐतिहासिक टैंक के नाम पर आगे चलकर इस पूरे विलेज का नाम पड़ा।

समय के साथ इस जगह की किस्मत बदली। साल 1980 के दशक के बाद यहां तेजी से शहरीकरण और विकास हुआ। पुरानी ऐतिहासिक इमारतों और हरियाली के बीच बसे इस गांव ने देखते ही देखते एक बेहद महंगे और हाई-प्रोफाइल कमर्शियल हब का रूप ले लिया। आज हौज खास विलेज को न केवल दिल्ली बल्कि दुनिया के सबसे अमीर और महंगे गांवों में गिना जाता है, जहां इतिहास की झलक और आधुनिक लग्जरी एक साथ देखने को मिलती है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय