दुनिया का सबसे महंगा भोजन कौन सा है?

दुनिया का सबसे महंगा फूड इटली का प्रसिद्ध वाइट अल्बा ट्रफल (White Alba Truffle) है। यह एक प्रकार का दुर्लभ कवक (मशरूम) है, जो अपनी अनोखी खुशबू और बेहतरीन स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है।

इस खास ट्रफल की कीमत रिकॉर्ड 160,406 डॉलर (लगभग 99,60,723 रुपए) है। इतनी भारी-भरकम कीमत वाले इस 1.51 किलोग्राम वजनी ट्रफल को हांगकांग के एक अमीर व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लिए खरीदा था।

वाइट अल्बा ट्रफल को इतनी ऊंची कीमत मिलने का मुख्य कारण यह है कि इसे खेती या बागवानी से नहीं उगाया जा सकता। यह केवल इटली के जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगता है और इसे ढूंढने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कुत्तों या सूअरों की मदद लेनी पड़ती है। यही वजह है कि इसे खाने के शौकीन लोग 'धरती का सफेद सोना' भी कहते हैं।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय