दुबई में कितने दिन रुक सकते हैं?

दुबई अपनी शानदार इमारतों, लग्जरी लाइफस्टाइल और बेहतरीनिक शॉपिंग के लिए दुनिया भर में मशहूर है। अगर आप भी दुबई घूमने या वहां काम करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर आएगा कि वहां कितने दिनों तक रुका जा सकता है।

आम तौर पर,टूरिस्ट वीज़ा पर यूएई जाने वाले लोग वहां 60 दिनों तक आसानी से रह सकते हैं। यह अवधि छुट्टियों बिताने या परिवार से मिलने वालों के लिए काफी होती है।

इसके अलावा, जो लोग दुबई में जाकर नौकरी की तलाश करना चाहते हैं, उनके लिए सरकार ने खास सुविधा दी है। ऐसे लोगों को जॉब हंटिंग यानी नौकरी ढूंढने के लिए 90 दिन का वीज़ा दिया जाता है, ताकि वे इत्मीनान से अपने लिए सही करियर अवसर चुन सकें।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय