कम नमक खाना भी हो सकता है खतरनाक
हम में से ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि नमक ज्यादा खाना सेहत के लिए हानिकारक है, लेकिन कम नमक खाना भी शरीर पर गंभीर असर डाल सकता है। नमक बिल्कुल न खाने या बहुत कम मात्रा में खाने से शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है, जो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को न्यौता दे सकती है।
सोडियम शरीर के तरल संतुलन, तंत्रिका क्रियाओं और मांसपेशियों की क्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब इसका स्तर खून में बहुत कम हो जाता है, तो इस स्थिति को हाइपोनेट्रेमिया कहा जाता है। यह दिमाग में सूजन ला सकता है, जिसके नतीजे में सिरदर्द, उल्टी, भ्रम यहां तक कि कोमा तक हो सकता है।
इसके अलावा, बहुत कम नमक खाने से हाइपोथायरायडिज्म का खतरा भी बढ़ जाता है, क्योंकि नमक में मौजूद आयोडीन थायरॉयड ग्रंथि के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। साथ ही, लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है, जिससे चक्कर आना, थकान और बेहोशी जैसी समस्य
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।