भारत में सबसे ज्यादा पैदा होने वाली फसल

भारत एक कृषि प्रधान देश है जहाँ की एक बहुत बड़ी आबादी खेती पर निर्भर करती है। यहाँ साल भर अलग-अलग मौसम में कई तरह की फसलें उगाई जाती हैं, लेकिन इनमें चावल का स्थान सबसे ऊपर है। यह देश की सबसे मुख्य और सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल है।

आंकड़ों के अनुसार, चावल अकेले देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में 40 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है। यह भारत के एक बड़े हिस्से के लोगों का मुख्य भोजन भी है, खासकर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में इसे हर रोज खाया जाता है।

अगर बात करें राज्यों की, तो पश्चिम बंगाल भारत का सबसे बड़ा चावल उत्पादक राज्य है। यहाँ की लगभग आधी कृषि योग्य भूमि पर केवल चावल की ही खेती की जाती है, जो इस फसल की महिना और यहाँ की अनुकूल जलवायु को दर्शाती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब और आंध्र प्रदेश भी प्रमुख चावल उत्पादक राज्यों में आते हैं।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय