भारत में मसालों की दुनिया: जानिए सबसे बड़ा उत्पादक राज्य
भारत को दुनिया भर में मसालों का घर कहा जाता है, जहाँ सदियों से खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए अनगिनत मसालों का इस्तेमाल होता आ रहा है। अगर बात करें कि भारत में सबसे ज्यादा मसाला कहाँ पाया जाता है, तो इसमें आंध्र प्रदेश का नाम सबसे ऊपर आता है। आंध्र प्रदेश भारत का सबसे बड़ा मसाला उत्पादक राज्य है, जहाँ बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार के मसालों की खेती की जाती है।
इसके साथ ही, क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़े राज्य राजस्थान का भी मसालों के उत्पादन में बहुत बड़ा योगदान है। राजस्थान देश का दूसरा सबसे बड़ा मसाला उत्पादक राज्य है। खास तौर पर लाल मिर्च (रेड चिलीज) के उत्पादन के मामले में राजस्थान देश भर में पहले स्थान पर आता है, यहाँ की तीखी मिर्च देश-विदेश में पसंद की जाती है।
भारत की विविधता सिर्फ संस्कृति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मसालों के मामले में भी यह देश बेहद समृद्ध है। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन यानी आईएसओ द्वारा सूचीबद्ध कुल 109 मसाला किस्मों में से अकेले भारत में लगभग 75 प्रकार के मसालों का उत्पादन किया जाता है। यही वजह है कि भारतीय मसालों की ख्याति पूरी दुनिया में फैली हुई है और इनका अलग ही मुकाम है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।