रात में मुंह धोकर सोने के फायदे

दिनभर की भागदौड़ के बाद हमारे चेहरे पर धूल, मिट्टी, प्रदूषण और पसीना जमा हो जाता है। अगर आप बिना चेहरा धोए सो जाते हैं, तो ये सभी अशुद्धियां आपकी त्वचा के रोमछिद्रों यानी पोर्स को ब्लॉक कर देती हैं। इससे त्वचा को ताजी हवा नहीं मिल पाती है।

रात में सोने से पहले चेहरा धोने से आपकी त्वचा गहराई से साफ होती है। यह प्रक्रिया रोमछिद्रों से सारी गंदगी को बाहर निकालती है, जिससे आपकी त्वचा आसानी से सांस ले पाती है।

चेहरे की नियमित सफाई से एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है। इसके अलावा, रात के समय स्किन रिपेयर मोड में होती है, इसलिए साफ त्वचा पर लगाए गए स्किनकेयर प्रोडक्ट्स भी बेहतर तरीके से काम करते हैं और सुबह चेहरा खिला-खिला नजर आता है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय