लेबर पेन के लक्षण: कैसे पहचानें कि प्रसव का समय करीब है?
गर्भावस्था के अंतिम हफ्तों में हर महिला के मन में यह सवाल जरूर होता है कि लेबर पेन को कैसे पहचाना जाए। जब डिलीवरी का समय नजदीक आता है, तो शरीर कुछ खास संकेत देने लगता है। यदि आपको ये लक्षण महसूस हों, तो समझ लें कि अगले 24 से 48 घंटों में प्रसव पीड़ा शुरू हो सकती है।
सबसे पहला और प्रमुख संकेत है बार-बार पेशाब आना। डिलीवरी से ठीक पहले बच्चा नीचे की ओर खिसककर योनि की तरफ आ जाता है, जिससे मूत्राशय पर दबाव बढ़ जाता है। इसके अलावा, गर्भाशय ग्रीवा को सील करने वाला म्यूकस प्लग का निकलना भी एक स्पष्ट इशारा है। यह एक हल्के गुलाबी या भूरे रंग के गाढ़े स्राव के रूप में बाहर आ सकता है।
प्रसव का समय पास आने पर महिलाओं को कमर में तेज और लगातार दर्द महसूस होने लगता है, जो धीरे-धीरे बढ़ता है। सबसे महत्वपूर्ण संकेत है पानी की थैली का फटना। अगर आपके शरीर से एमनियोटिक द्रव का रिसाव होने लगे, तो यह इस बात का पक्का प्रमाण है कि डिलीवरी बहुत जल्द होने वाली है और आपको तुरंत अस्पताल जाना चाहिए।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।