संगीत शब्द का इतिहास और इसका origin

क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे जीवन में रस भरने वाला 'संगीत' या 'Music' शब्द आखिर आया कहाँ से? इसका इतिहास काफी दिलचस्प है और यह सदियों पुरानी सांस्कृतिक यात्रा को दर्शाता है।

अंग्रेजी शब्द 'Music' के विकास की बात करें, तो यह कई भाषाओं से होकर हम तक पहुँचा है। 13वीं शताब्दी के मध्य में इसे पुरानी अंग्रेजी में 'musike' कहा जाता था। इससे पहले, 12वीं शताब्दी के पुराने फ्रांसीसी साहित्य में यह 'musique' के रूप में मौजूद था, जो मूल रूप से लैटिन भाषा के 'mūsica' शब्द से लिया गया था।

लैटिन भाषा का यह शब्द प्राचीन ग्रीक (यूनानी) भाषा के mousiké (technē) यानी μουσική (τέχνη) से आया है। इसका शाब्दिक अर्थ होता है — "मूस (Muses) की कला"। प्राचीन ग्रीक पौराणिक कथाओं में 'मूस' को कला, साहित्य और संगीत की देवियाँ माना जाता था। यानी संगीत को देवी-देवताओं से जुड़ी एक पवित्र कला माना गया था।

वहीँ अगर हम हिंदी भाषा के शब्द 'संगीत' की बात करें, तो यह संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है: 'सम' (सम्यक/अच्छी तरह) और 'गीत' (गाना)। प्राचीन भारतीय परंपरा में गायन, वादन और नृत्य के इस सुंदर संगम को ही संगीत कहा गया है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय