चाय का इतिहास और इसकी शुरुआत
चाय आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में से एक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत कैसे हुई थी? इतिहास के पन्नों को पलटें तो चाय पीने की परंपरा का पहला लिखित उल्लेख करीब सन् 350 में मिलता है, हालांकि इसकी शुरुआत ईसा से 2737 साल पहले की मानी जाती है। शुरुआत में इसे एक औषधीय पेय के रूप में देखा जाता था।
समय के साथ इसका सफर चीन से बाहर निकला। सन् 1610 में डच व्यापारी चीन से चाय को यूरोप ले गए, जिसके बाद यह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गई और हर घर की पसंद बन गई। आज सुबह की शुरुआत चाय के बिना अधूरी मानी जाती है।
चाय की खोज से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां भी प्रचलित हैं। ऐसी ही एक प्रसिद्ध कथा के अनुसार, छठवीं शताब्दी में चीन के हुनान प्रांत में एक भारतीय बौद्ध भिक्षु बोधिधर्म निवास करते थे। वह बिना सोए लंबे समय तक ध्यान साधना किया करते थे, और माना जाता है कि चाय के पौधों ने उनकी इस साधना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।