1 दिन में कितना मेथी दाना खाना चाहिए?

मेथी दाना न केवल भारतीय रसोई में आम है, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जाना जाता है। फिर भी कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर कितनी मात्रा में इसका सेवन सही रहता है।

न्यूट्रीशनिस्ट शैली तोमर के अनुसार, प्रतिदिन केवल 1 से 1.5 चम्मच मेथी दाना ही लेना चाहिए। अगर आप मेथी का पाउडर ले रहे हैं, तो एक दिन में सिर्फ 1 चम्मच ही पर्याप्त है।

मेथी में फाइबर, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन, त्वचा और ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन इसका ज्यादा सेवन खतरनाक भी हो सकता है।

अधिक मात्रा में मेथी खाने से ब्लड शुगर इतनी ज्यादा कम हो सकती है कि यह खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा, डायरिया, पेट में गैस या त्वचा पर एलर्जी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसलिए, सेहत को फायदा पहुंचाने के लिए भी मात्रा का ध्यान रखें। एक छोटी, संतुलित मात्रा ही काफी है। कुछ लोग

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय