रेडियन और डिग्री में क्या संबंध है?
कक्षा 11 में त्रिकोणमिति के अध्ययन में रेडियन और डिग्री कोण मापन की दो मुख्य इकाइयाँ हैं। जब हम किसी वृत्त में कोण को मापते हैं, तो इन दोनों इकाइयों का उपयोग होता है।
डिग्री कोण मापन की परिचित इकाई है। एक पूर्ण घूम्र्ण को 360 भागों में बाँटा जाता है और प्रत्येक भाग को 1° कहते हैं। इसलिए, अगर कोण घूमकर केवल (1/360)वां भाग चले, तो उसे 1 डिग्री कहा जाता है।
वहीं, रेडियन गणितीय रूप से अधिक सटीक माना जाता है। इसमें एक इकाई वृत्त (जिसकी त्रिज्या 1 इकाई हो) पर आधारित मापन होता है। जब वृत्त के केंद्र पर 1 इकाई लंबाई का चाप बनता है, तो उस चाप द्वारा बना कोण 1 रेडियन कहलाता है।
इन दोनों के बीच संबंध सरल है: एक पूर्ण घूर्णन (360°) = 2π रेडियन होता है। इसके आधार पर हम कह सकते हैं कि:
180° = π रेडियन, या 1° = π/180 रेडियन और 1 रेडियन ≈ 57.3°। यह संबंध त्रिकोणमिति में कोणों क
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।