12वीं आर्ट्स के बाद भी नर्सिंग की पढ़ाई का अब मिलेगा मौका
क्या आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र भी नर्सिंग की पढ़ाई कर सकते हैं? अगर यह सवाल आपके दिमाग में है, तो जान लीजिए—हाँ, अब यह संभव होने जा रहा है। पहले नर्सिंग के कोर्स में दाखिला लेने के लिए 12वीं साइंस (जैविक विज्ञान के साथ) जरूरी माना जाता था, लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव आ रहा है।
इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) ने एक नया ड्राफ्ट जारी किया है, जिसके तहत 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस या ह्यूमैनिटीज में 45 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र अब बीएससी नर्सिंग और एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife) जैसे कोर्स के लिए आवेदन कर पाएंगे। यह बदलाव नए शैक्षणिक सत्र से लागू होने की उम्मीद है।
यह निर्णय उन लाखों छात्रों के लिए राहत भरा है, जो आर्ट्स या कॉमर्स से पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। अब उनके लिए नर्सिंग जैसे सम्मानित और महत्वपूर्ण प्रोफेशन में प्रवेश का रास्ता खुल
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।