चंदन का पेड़: जंगल का सुनहरा खजाना

चंदन का पेड़ न सिर्फ खुशबू के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह दुनिया के सबसे महंगे पेड़ों में भी गिना जाता है। इसकी लकड़ी को दवाओं, इत्र और धार्मिक अनुष्ठानों में खास महत्व दिया जाता है। एक किलो चंदन की लकड़ी की कीमत लगभग 27,000 रुपये तक हो सकती है।

एक परिपक्व चंदन के पेड़ से लगभग 15 से 20 किलो लकड़ी निकाली जा सकती है। इस हिसाब से, एक पेड़ से मिलने वाली लकड़ी की कीमत करीब 4 लाख रुपये तक हो सकती है। बस शर्त यह है कि पेड़ को पूरी तरह परिपक्व होने देना पड़ता है, जिसमें 15 से 20 साल तक का वक्त लग सकता है।

भारत में विशेष रूप से कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के जंगलों में चंदन के पेड़ प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। हालांकि, अत्यधिक कटाव के कारण इसकी संख्या तेजी से घट रही है। इसलिए सरकार ने चंदन के पेड़ों की खेती को प्रोत्साहन देना शुरू कर दिया है। कई किसान अब इसे व्यावसायिक खेती के रूप

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय