डॉलर महंगा होने से भारत पर क्या असर पड़ता है?
जब डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो भारत की अर्थव्यवस्था पर कई तरह के असर दिखाई देते हैं। डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी का मतलब है कि अमेरिकी डॉलर दुनिया भर की अन्य मुद्राओं के मुकाबले मजबूत हो रहा है। इससे रुपया का मूल्य गिरता है और एक डॉलर के लिए अधिक रुपये देने पड़ते हैं।
इसका सबसे बड़ा असर आयात पर पड़ता है। भारत कई चीजें जैसे कच्चा तेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सोना आदि डॉलर में आयात करता है। जब रुपया कमजोर होता है, तो इन चीजों की कीमत बढ़ जाती है। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो जाता है, क्योंकि महंगाई के लिए आयातित सामानों की कीमतें सीधा असर डालती हैं।
साथ ही, कई भारतीय कंपनियां विदेशी मुद्रा में ऋण लेती हैं या अपने निर्माण में आयातित कच्चा माल इस्तेमाल करती हैं। रुपये के कमजोर होने से उनकी लागत बढ़ जाती है, जिससे मुनाफा कम होता है। यही कारण है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थ
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।