कैंसर के प्रारंभिक चरण में क्या होता है?
कैंसर के फर्स्ट स्टेज को चिकित्सा भाषा में स्टेज 1 कहा जाता है, जिसमें कैंसर अभी शुरुआती दौर में होता है। इस दौरान असामान्य कोशिकाएं पूरी तरह कैंसर में बदल चुकी होती हैं, लेकिन ट्यूमर अभी छोटा होता है और अपनी मूल जगह से बाहर नहीं फैला होता। यही वजह है कि इसे प्राइमरी कैंसर भी कहा जाता है।
इस स्टेज को पकड़ना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यहां तक कैंसर को नियंत्रित करना और इलाज संभव होता है। अक्सर लोगों में इस दौर में कोई खास लक्छन नहीं दिखते, लेकिन कुछ मामलों में हल्की सूजन या अस्वस्थता का एहसास हो सकता है।
एक अहम बात यह है कि कई बार डॉक्टर स्टेज 0 की बात भी करते हैं। इसमें कोशिकाएं अभी कैंसर नहीं बनी होतीं, लेकिन उनमें असामान्य परिवर्तन दिखते हैं। इसे कभी-कभी कार्सिनोमा इन सीनू भी कहते हैं। यह एक चेतावनी के रूप में माना जाता है कि अगर सावधानी न बरती गई तो कैंसर
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।