दुनिया की फिल्म राजधानी: हॉलीवुड
लॉस एंजिल्स, और खासकर इसके हॉलीवुड इलाके को दुनिया की फिल्म राजधानी माना जाता है। यहाँ की धरती ने न सिर्फ फिल्म उद्योग को जन्म दिया, बल्कि पूरी दुनिया में मनोरंजन की नई परिभाषा भी गढ़ी। हॉलीवुड का नाम सुनते ही दिमाग में चमकीले सितारे, लाल गलीचे और ऑस्कर की याद आ जाती है।
यहाँ के सिनेमा संस्कृति ने दशकों से लोगों के सपने देखने का तरीका बदल दिय । फिल्मों के अलावा, हॉलीवुड टेलीविजन, संगीत और रेडियो उद्योग का भी धुरा है। सैकड़ों फिल्म स्टूडियो, ऐतिहासिक सिनेमा थिएटर और विश्व प्रसिद्ध साइन ‘Hollywood’ के कारण यह जगह पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
लॉस एंजिल्स में हर साल लाखों लोग फिल्मों के सपने लेकर आते हैं। कुछ अभिनेता, कुछ निर्देशक और कुछ सिर्फ एक झलक पाने की उम्मीद में। यहाँ की सड़कें ख्वाबों से लबरेज हैं। इसी वजह से इसे दुनिया की मनोरंजन राजधानी कहा जाता है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।