राष्ट्रीय शिक्षा दिवस: भारत के शिक्षा निर्माता को श्रद्धांजलि
11 नवंबर को भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महान विद्वान, स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उनका जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था।
मौलाना आजाद ने स्वतंत्र भारत की शिक्षा प्रणाली की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई। उनके विचारों और प्रयासों से ही भारत में शिक्षा के विकास की नींव तय हुई। उन्होंने शिक्षा को सिर्फ पाठ्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का साधन माना था।
साल 2008 में, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) ने मौलाना आजाद के योगदान को सम्मानित करते हुए 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में घोषित किया। इस दिन देशभर में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हैं — प्रतियोगिताएं, संगोष्ठियां, शिक्षा पर चर्चाएं और बच्चों को
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।