पार्वती और काली: एक ही देवी के दो रूप
कई लोग सोचते हैं कि पार्वती और काली दो अलग-अलग देवियां हैं, लेकिन हिंदू पुराणों के अनुसार ये दोनों एक ही देवी के भिन्न रूप हैं। पार्वती, शांत, सौम्य और गृहणी के रूप में जानी जाती हैं, जबकि काली उनका उग्र, शक्तिशाली और भयानक स्वरूप है।
लिंग पुराण में एक कथा है, जहां एक राक्षस दारुक ने देवी की आराधना कर वरदान पाया था। उसका अहंकार इतना बढ़ गया कि वह देवताओं को भी चुनौती देने लगा। इस पर भगवान शिव ने पार्वती से अनुरोध किया कि वह इस असुर का वध करें। तब पार्वती ने अपना रूप बदलकर महाकाली का भयंकर रूप धारण किया।
काली ने आसानी से दारुक का वध कर दिया, लेकिन उनका क्रोध शांत नहीं हुआ। उनका क्रोध इतना तीव्र हो गया कि उनके नृत्य से सृष्टि को ही खतरा महसूस होने लगा। अंततः शिव ने उनके क्रोध को शांत करने के लिए उनके सामने खड़े होकर उनका ध्यान आकर्षित किया।
इस कथा से स्पष्ट होता है कि क
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।