भारत में शेयरों के प्रकार

भारत में शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए मुख्य रूप से दो प्रकार के शेयर उपलब्ध होते हैं: इक्विटी शेयर और वरीयता शेयर

इक्विटी शेयर, जिन्हें सामान्य शेयर भी कहा जाता है, सबसे अधिक आम प्रकार हैं। जब आप किसी कंपनी के इक्विटी शेयर खरीदते हैं, तो आप वास्तव में उस कंपनी के छोटे स्वामी बन जाते हैं। इन शेयरों पर आपको लाभ में हिस्सेदारी मिलती है और कंपनी के फैसलों में वोटिंग का अधिकार भी होता है। हालांकि, लाभ मिलने की गारंटी नहीं होती – बाजार के हालातों के आधार पर नुकसान भी हो सकता है।

दूसरी ओर, वरीयता शेयर थोड़े अलग होते हैं। इन शेयरों पर निवेशकों को लाभांश में पहले हक मिलता है, यानी अगर कंपनी मुनाफा कमाती है, तो वरीयता शेयरधारियों को इक्विटी शेयरधारियों से पहले पैसा मिलता है। लेकिन, इन शेयरों पर आमतौर पर वोटिंग का अधिकार नहीं होता। ये शेयर उन निवेशकों के लिए उपयुक्त होते हैं जो ज्य

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय