काला चेहरा कैसे साफ करें? घर पर आसान उपाय

धूप में ज्यादा रहने से चेहरा काला पड़ जाता है, खासकर गर्मियों में। अगर आपको अपनी त्वचा का रंग फीका या डल लग रहा है, तो घर की कुछ सामग्री से आसानी से चेहरा निखारा जा सकता है।

शहद और नींबू का रस त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इन दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है जबकि नींबू का रस मृत कोशिकाओं को हटाकर चमक लाता है।

एक अन्य प्राकृतिक उपाय है मसूर दाल का पाउडर और दूध। इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धोएं। यह मिश्रण डेड स्किन को हटाने में मदद करता है और नई त्वचा को चमकदार बनाता है।

कई लोग केसर को भी त्वचा की चमक के लिए इस्तेमाल करते हैं। केसर को दूध या शहद के साथ मिलाकर फेस पैक की तरह लगाया जा सकता है। यह न सिर्फ

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय