क्या ईश्वर पापों को क्षमा कर देता है?

ईश्वर की क्षमा के बारे में बहुत से लोग यह सोचते हैं कि जैसे ही कोई पाप करके माफी माँग लेता है, ईश्वर सब कुछ भूल जाता है। लेकिन वेदों के अनुसार, ऐसा नहीं है। एक मंत्र में हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि "हमारे पाप हमसे दूर हों"। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि इसका मतलब यह नहीं है कि ईश्वर पापों को क्षमा कर देता है और उसके बाद वह व्यक्ति फिर वैसा ही कर सकता है।

अगर ईश्वर हर बार क्षमा कर दे, तो फिर न्याय कहाँ रहा? ईश्वर न्यायकारी है, न कि केवल दयालु। वह हर कर्म का फल देता है। अगर कोई बार-बार पाप करे और बस माफी माँग ले, तो धीरे-धीरे यह उसकी आदत बन जाएगी। धर्म यह नहीं सिखाता कि पाप करो और माफी माँगो, बल्कि यह कहता है कि पाप से बचो, अपने मन को शुद्ध करो।

ईश्वर की कृपा तभी मिलती है जब व्यक्ति सच्चे मन से पश्चाताप करता है और भविष्य में ऐसा न करने का दृढ़ निश्चय करता है। क्षमा तभी सार्थक है जब उसके साथ परिवर्त

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय