क्या टाटा की कारें सच में सुरक्षित हैं?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी मजबूत बनावट और सुरक्षा की बात आती है, तो टाटा मोटर्स का नाम सबसे पहले लिया जाता है। टाटा की गाड़ियाँ न सिर्फ अपनी दमदार डिज़ाइन के लिए जानी जाती हैं, बल्कि सेफ्टी क्रैश टेस्ट में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

टाटा की कॉम्पैक्ट SUV टाटा पंच (Tata Punch) सुरक्षा के मामले में भारत की सबसे भरोसेमंद कारों की सूची में शामिल है। सेफ्टी टेस्ट में इसने व्यस्क यात्री सुरक्षा (AOP) श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार रेटिंग हासिल की, जिसमें इसे 17 में से 16.45 अंक मिले।

बच्चों की सुरक्षा (COP श्रेणी) के लिहाज से भी टाटा पंच बेहद सुरक्षित साबित हुई है। इस श्रेणी में कार को 4-स्टार रेटिंग मिली, जहाँ इसने 49 में से 40.89 अंक दर्ज किए।

टाटा की गाड़ियों में मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, एयरबैग्स और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे आधुनिक सुरक्षा फीचर्स दिए जाते हैं। यही वजह है कि आज के समय में भारतीय ग्राहक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए टाटा की कारों पर आंख बंद करके भरोसा कर रहे हैं।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय