गाने का नाम चुटकियों में कैसे पता करें?

कई बार ऐसा होता है कि हमें किसी गाने की धुन तो याद रहती है, लेकिन उसके बोल या नाम याद नहीं आता। रेडियो, टीवी या किसी दुकान पर बज रहा गाना पसंद आ जाता है, पर समझ नहीं आता कि उसे इंटरनेट पर कैसे खोजें। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब परेशान होने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। आपका स्मार्टफोन मिनटों में उस गाने का नाम बता सकता है।

किसी भी अनजान गाने को ढूंढने का सबसे आसान तरीका है Google App का इस्तेमाल करना। इसके लिए बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करें:

सबसे पहले अपने एंड्रॉइड फोन में Google App खोलें। वहां सर्च बार के पास बने माइक (Microphone) के आइकॉन पर टैप करें। इसके बाद आपको स्क्रीन पर "Search a song" (कोई गाना खोजें) का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

अब आपके पास दो तरीके हैं। अगर आपके आस-पास वह गाना बज रहा है, तो फोन का माइक उसके पास कर दें। लेकिन अगर गाना कहीं बज नहीं रहा है, तो भी कोई बात नहीं—आप उस गाने की धुन को गुनगुना सकते हैं (Humming), उसकी सीटी बजा सकते हैं या गाकर सुना सकते हैंGoogle Assistant की स्मार्ट टेक्नोलॉजी आपकी आवाज़ और धुन को समझकर तुरंत उस सही गाने का नाम और डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर ला देगी।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय