गर्भावस्था में बार-बार पेशाब क्यों आती है?

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अक्सर बार-बार पेशाब जाने की शिकायत रहती है। यह समस्या विशेष रूप से गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में देखी जाती है। इसका मुख्य कारण एचसीजी (ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रॉपिन) हार्मोन का स्तर बढ़ना होता है। यह हार्मोन गर्भावस्था शुरू होते ही तेजी से बढ़ने लगता है और महिला की किडनियों में रक्त के प्रवाह को बढ़ा देता है।

इस बढ़े हुए रक्त प्रवाह के कारण किडनी अधिक तरल पदार्थ को फिल्टर करती है, जिससे मूत्र की मात्रा बढ़ जाती है। इसी कारण गर्भवती महिला को सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक पेशाब आता है।

हालांकि, यह स्थिति चिंता की बात नहीं है। अधिकांश मामलों में, लगभग 9 से 16 हफ्ते के बाद मूत्र आने की मात्रा धीरे-धीरे सामान्य हो जाती है। फिर भी, गर्भावस्था के अंतिम महीनों में बढ़ते हुए गर्भ के कारण बार-बार पेशाब आना फिर से शुरू हो सकता है, क्योंकि गर्भाशय मूत

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय