भगवान राम ने की थी किसकी पूजा

रामायण की कथा के अनुसार, लंका पर चढ़ाई करने और विजय प्राप्त करने से पहले भगवान राम ने समुद्र के किनारे भगवान शिव की आराधना की थी। उन्होंने बालू से शिवलिंग का निर्माण कर विधिवत रूप से शिवजी की पूजा-अर्चना की थी।

भगवान राम की इस निष्ठा और भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें लंका पर विजय प्राप्त करने का वरदान दिया था। इसके साथ ही, श्रीराम के विशेष अनुरोध पर भगवान शिव ने यह वचन दिया था कि लोक कल्याण के लिए वे हमेशा उसी स्थान पर ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान रहेंगे।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय