मनुष्य की आंखें कितनी दूर और कितना क्षेत्र देख सकती हैं?
जब हमारे देखने की क्षमता की बात आती है, तो अक्सर यह सवाल उठता है कि हम एक बार में कितना दायरा देख सकते हैं। अंतरिक्ष में तारों को देखने की बात हो या क्षितिज तक नजर दौड़ाने की, हमारी आंखें कुदरत का एक बेहतरीन नमूना हैं। साफ मौसम में और बिना किसी रुकावट के, मनुष्य की आंखें कई किलोमीटर दूर स्थित तारों तक को देख सकती हैं, क्योंकि तारे रोशनी छोड़ते हैं जो हम तक पहुंचती है।
हालांकि, जब बात एक बार में देखने के दायरे यानी फील्ड ऑफ व्यू की आती है, तो स्थिति अलग होती है। सामान्य तौर पर जब आप सीधे खड़े होते हैं, तो आपकी आंखें लगभग 150 डिग्री तक के क्षेत्र को आसानी से देख सकती हैं।
यदि आप अपनी आंखों पर थोड़ा जोर डालें और अपनी नजरों को घुमाएं, तो यह दायरा बढ़कर लगभग 180 डिग्री तक पहुंच जाता है। इसका मतलब यह है कि आप अपने ठीक सामने खड़े होकर अपने बगल की चीजों को भी थोड़ा बहुत महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा, हमारी दोनों आंखों का जो क्षेत्र एक साथ मिलकर देखता है, उसे बिनॉकुुलर विजन कहा जाता है, जो हमें चीजों की गहराई और दूरी का सही अंदाजा लगाने में मदद करता है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।