मां के दूध का अनमोल महत्व

मां का दूध सिर्फ एक खाद्य पदार्थ नहीं, बल्कि शिशु के लिए प्रकृति की ओर से दी गई सबसे अनमोल उपहार है। यह आसानी से पच जाता है और शिशु के पेट की कई समस्याओं को दूर रखता है। इसमें प्राकृतिक प्रतिरोधक तत्व होते हैं, जो बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।

स्तनपान से शिशु स्वास्थ्य में सुधार होता है।

शोध बताते हैं कि मां के दूध के सेवन से बच्चे में दमा, कान की संक्रमण और श्वसन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। इसकी वजह यह है कि स्तन के दूध में एंटीबॉडीज होती हैं, जो शिशु की नाक, गले और श्वास नली में सुरक्षा कवच जैसा काम करती हैं।

इसके अलावा, स्तनपान मां और बच्चे के बीच भावनात्मक बंधन को भी मजबूत करता है। यह प्रक्रिया न सिर्फ बच्चे के शारीरिक विकास में मददगार है, बल्कि मानसिक सुरक्षा का भी एहसास कराती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी पहले छह महीनों तक केवल मां के दूध पर रहने की सलाह देता है।

आज के व्यस्त जीवन

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय