लेबर पेन के संकेत: कैसे पहचानें कि डिलीवरी का समय नजदीक है?
गर्भावस्था का आखिरी समय हर महिला के लिए उत्सुकता और थोड़े तनाव से भरा होता है। खासकर पहली बार मां बन रही महिलाओं के लिए यह समझना मुश्किल होता है कि लेबर पेन (प्रसव पीड़ा) कब शुरू होने वाला है। शरीर डिलीवरी से लगभग 24 से 48 घंटे पहले कुछ खास संकेत देना शुरू कर देता है, जिन्हें पहचानना बेहद जरूरी है।
सबसे पहला और प्रमुख लक्षण है बार-बार पेशाब आना। दरअसल, जब बच्चा जन्म लेने के लिए तैयार होता है, तो उसका सिर नीचे योनि की ओर आ जाता है। इस वजह से मूत्राशय पर दबाव बढ़ जाता है। इसके अलावा, गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय ग्रीवा को सुरक्षित रखने वाला म्यूकस प्लग का बाहर निकलना भी एक बड़ा संकेत है। यह गाढ़ा और हल्के गुलाबी रंग का हो सकता है।
जैसे-जैसे प्रसव का समय करीब आता है, कमर का दर्द तेज होना शुरू हो जाता है। यह दर्द आम पीठ दर्द से अलग होता है और रुक-रुक कर संकुचन (contractions) के साथ बढ़ता है। सबसे निर्णायक संकेत पानी की थैली फटना (amniotic fluid leakage) है। अगर आपको महसूस हो कि योनि से लगातार पानी बह रहा है, तो समझ लें कि अब अस्पताल जाने का समय आ गया है। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।