दुनिया का सबसे महंगा मीट कौन सा है?

जब दुनिया के सबसे महंगे मांसाहारी व्यंजनों की बात आती है, तो स्पेन का एक खास उत्पाद सबसे आगे आता है। स्पेन में बनने वाला इबेरियन हैम दुनिया का सबसे महंगा मीट माना जाता है, जिसकी एक टांग की कीमत लाखों रुपये तक पहुँच जाती है।

यह खास मीट किसी आम सुअर से नहीं, बल्कि स्पेन और पुर्तगाल के जंगलों में घूमने वाले विशेष नस्ल के सुअरों से तैयार किया जाता है। इन सुअरों को मुख्य रूप से ओक के फल और प्राकृतिक चीजें खिलाई जाती हैं, जिससे उनके मांस में एक अलग ही स्वाद और खूशबू आती है।

इसकी कीमत इतनी अधिक होने के पीछे इसकी लंबी और जटिल प्रक्रिया है। हैम असल में सुअर के पिछले हिस्से यानी बटक्स का भाग होता है, जिसे विशेष तरीकों से नमक लगाकर लंबे समय तक प्रिजर्व यानी सुखाया जाता है। इस बेहतरीन प्रक्रिया और बेहतरीन स्वाद के कारण ही इसे खाने के शौकीन बहुत ऊंची कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय