गर्म चाय का सेवन और कैंसर का खतरा

चाय पीना भारतीयों की दिनचर्या का अहम हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर चाय बहुत ज्यादा गर्म हो, तो वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकती है? अधिक गर्म चाय पीने से ऑसोफेगल कैंसर (भोजन नली का कैंसर) का खतरा बढ़ सकता है।

यह कैंसर उन लोगों में अधिक देखा गया है जो नियमित रूप से 60°C से ऊपर की तापमान वाली चाय पीते हैं। भोजन नली की भीतरी परत बहुत नाजुक होती है। जब आप बहुत गरम तरल पदार्थ पीते हैं, तो यह ऊतकों को नुकसान पहुंचा सकता है। लगातार ऐसा करने से इस क्षति के कारण कैंसर की संभावना बढ़ जाती है।

विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में इसका खतरा अधिक होता है। कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि जो लोग गर्म चाय की आदत रखते हैं, उनमें यह बीमारी अधिक पाई गई है।

हालांकि, चाय स्वयं कैंसर का कारण नहीं है। असली समस्या तापमान है। चाय को थोड़ा ठंडा होने देने के बाद पीना बेहतर हो

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय