बिना मेकअप के भी खूबसूरत कैसे दिखें?
सवाल ये है कि सच में सुंदर दिखने के लिए मेकअप जरूरी है? जवाब है – बिल्कुल नहीं। असली खूबसूरती तो उस स्वाभाविक चमक में होती है, जो कॉस्मेटिक्स से नहीं, बल्कि सही आदतों से आती है। अगर आप भी बिना मेकअप के चमकदार और आकर्षक दिखना चाहती हैं, तो ये छोटे-छोटे बदलाव आपकी जिंदगी बदल सकते है0
सबसे पहले, हर रोज गर्म पानी पिएं। ये न सिर्फ आपके पाचन को बेहतर बनाता है, बल्कि त्वचा की चमक को भी बढ़ाता है। डीटॉक्स का ये सबसे आसान तरीका है। फिर, चेहरे को हमेशा साफ रखें। धूल और गंदगी से बचने के लिए रोज सुबह-शाम चेहरा धोएं और फिर हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं।
सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें। चाहे घर के अंदर ही क्यों न हों, कम से कम SPF 30 का उपयोग जरूर करें। साथ ही, ब्रांडेड और उचित त्वचा उत्पादों का चयन करें। ये आपकी त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ रखते हैं।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।