नाभि: शरीर का सबसे ज्यादा अनदेखा हिस्सा

नाभि यानी बेली बटन, शरीर का वह हिस्सा है जिसके बारे में हम सबसे कम सोचते हैं। नहाते वक्त भी ज्यादातर लोग इस छोटे से गड्ढे पर ध्यान नहीं देते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटी सी नाभि बैक्टीरिया का घर बन सकती है?

नाभि का आकार गहरा और अंदर की ओर धंसा हुआ होता है, जिसमें नमी और गंदगी आसानी से जमा हो जाती है। धूल, पसीना और त्वचा के मृत कोशिकाओं के मिश्रण से यहां कीफीम जैसा पदार्थ बन जाता है। अगर नियमित सफाई न की जाए, तो यही जगह बैक्टीरिया के लिए सुरक्षित आश्रय बन जाती है।

कई लोगों को नाभि साफ करने में झिझक महसूस होती है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी इस समस्या को दूर कर सकती है। नहाते समय साबुन लगाकर नाभि को हल्के हाथ से साफ करें। एक नर्म तौलिए से अच्छी तरह पोंछ लें, ताकि नमी न रहे।

याद रखें, नाभि भी त्वचा का हिस्सा है और इसकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। छोटी सी लापरवाही बड़ी समस्या बन सक

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय