दांत किटकिटाने की समस्या और उसके प्रभाव
दांत किटकिटाना या Teeth Grinding एक ऐसी आदत है जो कई लोगों में नींद के दौरान या तनाव के समय देखी जाती है। कई बार यह आदत इतनी सामान्य लगती है कि लोग इस पर ध्यान नहीं देते, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
हालांकि, दांत किटकिटाने से सीधे तौर पर दांतों को नुकसान नहीं होता, लेकिन जब यह आदत बार-बार या लंबे समय तक जारी रहती है, तो यह अन्य परेशानियों का कारण बन सकती है। जैसे-जैसे दांत लगातार एक-दूसरे से रगड़ते हैं, जबड़े की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ जाता है। इसके कारण जबड़े में दर्द, सुबह उठते ही चबाने में तकलीफ या फिर सिरदर्द महसूस हो सकता है।
कई लोगों को तो यह भी पता नहीं होता कि वे रात में अपने दांत किटकिटा रहे हैं। कभी-कभी आसपास के लोग ही इस आवाज से परेशान होकर बताते हैं। अगर आपको लगातार सुबह सिर दर्द या जबड़े में अकड़न महसूस होती है, तो यह लक्छन दांत किटकिटान
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।