क्या ऑडिशन के लिए पैसे देने पड़ते हैं?

एक्टिंग या मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखना हर उस युवा का सपना होता है जो ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना चाहता है। ऐसे में कई बार मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या ऑडिशन देने के लिए पैसे लगते हैं?

इस बात को बिल्कुल साफ़ तौर पर समझ लीजिए कि किसी भी असली और जेन्युइन ऑडिशन के लिए कभी भी कोई फीस नहीं ली जाती। अगर कोई कास्टिंग एजेंसी, कोऑर्डिनेटर या व्यक्ति आपसे फोटो शूट, रजिस्ट्रेशन या ऑडिशन के नाम पर एक भी रुपया मांगता है, तो तुरंत सावधान हो जाइए। ऐसे लोग धोखेबाज और फ्रॉड होते हैं जो नए कलाकारों की उम्मीदों का फायदा उठाते हैं।

असली प्रोडक्शन हाउस या कास्टिंग डायरेक्टर कभी भी कलाकारों से पैसे नहीं मांगते, बल्कि वे सिर्फ आपकी टैलेंट और परफॉर्मेंस को देखते हैं। इसलिए, किसी भी फर्जीवाड़े में फंसने से बचें और अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय