पढ़े हुए को याद कैसे रखें? 5 असरदार तरीके
अक्सर देखा जाता है कि छात्र घंटों पढ़ाई करते हैं, लेकिन जब परीक्षा का समय आता है तो पढ़ा हुआ सब भूल जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। अपनी पढ़ाई की आदतों में थोड़े से बदलाव करके आप अपनी याददाश्त को काफी बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 आसान और असरदार टिप्स।
जब भी आप पढ़ने बैठें, हाथ में हमेशा पेंसिल रखें। पढ़ते समय जो भी मुख्य बिंदु या महत्वपूर्ण बातें दिखें, उन्हें रेखांकित करते रहें। इससे आपका ध्यान केवल किताबों पर केंद्रित रहता है और दिमाग भटकता नहीं है। इसके अलावा, दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने नोट्स खुद बनाएं। जब आप किसी विषय को समझकर अपने शब्दों में लिखते हैं, तो वह आपके दिमाग में लंबे समय तक के लिए छप जाता है।
लगातार कई घंटों तक पढ़ना दिमाग को थका देता है। इसलिए पढ़ाई के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें। हर 45 से 50 मिनट की पढ़ाई के बाद 5 से 10 मिनट का विश्राम आपके दिमाग को तरोताजा रखता है। साथ ही, ग्रुप स्टडी यानी दोस्तों के साथ चर्चा करें। जब आप अपना पढ़ा हुआ किसी और को समझाते हैं, तो आपकी अपनी समझ और मजबूत होती है।
सबसे महत्वपूर्ण बात है कि नियमित रूप से रिविजन जरूर करें। आप चाहे जितना भी नया पढ़ लें, अगर पुराने पड़े हुए का दोहराव नहीं करेंगे तो उसे भूलना तय है। हफ्ते में एक दिन सिर्फ रिविजन के लिए तय करें। इन आसान आदतों को अपनाकर आप आसानी से पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रख सकते हैं।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।