बैठकर पेशाब करने के फायदे

आमतौर पर पुरुष खड़ होकर पेशाब करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ स्थितियों में बैठकर पेशाब करना बेहतर भी हो सकता है? एक शोध के अनुसार, विशेष रूप से उन पुरुषों के लिए जो लोअर यूरिनरी ट्रैक्ट सिम्पटम्स यानी प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, बैठकर पेशाब करना आरामदायक और प्रभावी हो सकता है।

इस शोध में स्वस्थ पुरुषों और उन पुरुषों के बीच तुलना की गई, जिन्हें पेशाब करते समय दर्द, धीमी स्ट्रीम या अधूरा महसूस होने जैसी समस्याएं होती थीं। परिणाम यह आया कि बैठकर पेशाब करने से मूत्रमार्ग पर कम दबाव पड़ता है, जिससे मूत्र निकासी आसान हो जाती है। यह खासकर प्रोस्टेट बढ़ने की स्थिति में राहत देता है।

इसके अलावा, कई पुरुषों ने बैठे होने पर पेशाब पूरी तरह निकलने की अधिक संतुष्टि महसूस की। यह आदत न सिर्फ स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद हो सकती है, बल्कि शौचालय की सफाई बनाए रखने में भी मददगार साबित होती है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय

टिप्पणियाँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।