गर्भधारण कैसे होती है? समझिए आसान भाषा में
लड़की के गर्भवती होने के पीछे एक प्राकृतिक और जटिल प्रक्रिया छिपी होती है। आमतौर पर, महिलाओं का मासिक धर्म चक्र लगभग 28 दिनों का होता है, हालांकि यह कुछ महिलाओं में कम या ज्यादा भी हो सकता है।
इस चक्र के दौरान, लगभग 14वें दिन ओव्यूलेशन होता है। इस दौरान महिला की अंडाशय (ओवरी) से एक परिपक्व अंडा बाहर निकलता है और फैलोपियन ट्यूब की ओर बढ़ता है। यह अंडा लगभग 12 से 24 घंटे तक जीवित रहता है।
अगर इसी दौरान लड़की या महिला अपने पति या साथी के साथ यौन संबंध बनाती है, तो नर के शुक्राणु योनि से होते हुए गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब तक पहुंच सकते हैं। अगर शुक्राणु समय पर अंडे से मिल जाए, तो निषेचन हो जाता है।
इसी निषेचन के बाद महिला गर्भवती हो जाती है। यह निषेचित अंडा फिर गर्भाशय की दीवार से जुड़कर भ्रूण के रूप में विकसित होना शुरू कर देता है।
ओव्यूलेशन के कुछ दिनों पहले और बाद में सं
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।