रात 3 से 4 बजे नींद क्यों खुलती है?
कई लोगों को रोज सुबह 3 बजे के आसपास नींद अपने आप खुल जाती है। अगर आप भी ऐसा अनुभव करते हैं, तो शायद यह सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि कुछ गहरा संकेत दे रहा है। प्राचीन भारतीय मान्यताओं के अनुसार, यह समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है, जो सुबह 3:30 से 5:30 के बीच होता है। इस घड़ी को अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है।
मान्यता है कि अगर किसी की नींद रोज इस समय खुलने लगे, तो यह शायद दिव्य शक्ति का संकेत हो सकता है। कहते हैं, ईश्वर चाहते हैं कि आप इस पल उठें और कुछ पल ध्यान, प्रार्थना या आराधना में बिताएं। इस समय की प्रार्थना सीधे परमात्मा तक पहुँचती है, क्योंकि मन शांत होता है और प्रकृति भी अभी जागी नहीं होती।
इस समय उठकर थोड़ी देर शांत बैठना, नाम जप या अपने इष्ट देव की आराधना करना आत्मिक शांति दे सकता है। आध्यात्मिक गुरु भी इस समय को साधना का सुनहरा पल मानते हैं। तो अगली बार जब आपकी नींद 3 ब
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।