अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन में अंतर
अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन दोनों ही शरीर के अंदरूनी अंगों की जांच के लिए इस्तेमाल होने वाली महत्वपूर्ण तकनीकें हैं, लेकिन इनके काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है।
अल्ट्रासाउंड ध्वनि तरंगों की मदद से काम करता है। यह तकनीक शरीर के अंगों की वास्तविक समय में तस्वीरें दिखाती है और इसमें कोई विकिरण (रेडिएशन) नहीं होती। इसलिए यह गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए भी सुरक्षित मानी जाती है। आजकल लीवर, किडनी, पेट और प्रजनन अंगों की जांच में अल्ट्रासाउंड को वरीयता दी जाती है।
दूसरी ओर, सीटी स्कैन (कंप्यूटेड टोमोग्राफी) एक्स-रे की मदद से काम करता है। यह शरीर के भीतर बहुत विस्तृत और सटीक छवियां प्रदान करता है, लेकिन इसमें रेडियोएक्टिव किरणों का उपयोग होता है। इसलिए ज्यादा बार सीटी स्कैन कराने से बचा जाता है, खासकर बच्चों और युवा मरीजों में।
सामान्य तौर पर, डॉक्टर जांच के उद्देश्य, उम्र और स
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।