दही के बैक्टीरिया कैसे दिखते हैं?
दही में मौजूद सूक्ष्म जीवों को नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता, लेकिन वैज्ञानिक तौर पर इनका अध्ययन माइक्रोस्कोप के जरिए किया जाता है। दही में मुख्य रूप से लैक्टोबैसिलस नामक बैक्टीरिया पाया जाता है। यह एक ऐसा सूक्ष्मजीव है जो दूध को जमाकर दही बनाने में मदद करता है।
लैक्टोबैसिलस एक ग्राम पॉजिटिव बैक्टीरिया होता है और इसे लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया भी कहा जाता है। यह बैक्टीरिया दूध में मौजूद लैक्टोज नामक शर्करा को लैक्टिक एसिड में बदल देता है, जिससे दूध जम जाता है और दही का खट्टा स्वाद आता है।
यह बैक्टीरिया सड़ते पौधों, खमीर भोजन और दूध उत्पादों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। जब हम गरम दूध में थोड़ा सा पुराना दही मिलाते हैं, तो उसमें मौजूद लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया 30-40°C के तापमान पर तेजी से बढ़ने लगते हैं और पूरे दूध में फैल जाते हैं।
दही में
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।