गेहूं में सिंचाई कब और कितनी बार करें?

गेहूं की फसल के लिए सही समय पर पानी देना उपज बढ़ाने की कुंजी है। किसानों को अक्सर यह जानना होता है कि गेहूं में आखिर कितनी बार और कब सिंचाई करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, यह बात मिट्टी की प्रकृति, मौसम और बुआई के समय पर निर्भर करती है।

मध्य क्षेत्रों की काली मिट्टी में अगर गेहूं की अगेती खेती की जा रही है, जहां सिर्फ तीन बार सिंचाई संभव है, तो समय का खास ध्यान रखना जरूरी है। इस स्थिति में पहली सिंचाई बुआई के तुरंत बाद करनी चाहिए ताकि नमी बीज के अंकुरण को बढ़ावा दे। दूसरी सिंचाई 35 से 40 दिन बाद और तीसरी 70 से 80 दिन के बीच करें। यह समय फूल आने और दाने भरने की अवस्था के अनुकूल होता है।

लेकिन अगर आपके पास पानी की पूर्ण व्यवस्था है, तो बुआई के 20 दिन बाद पहली सिंचाई शुरू करके हर 20 दिन पर सिंचाई जारी रखें। इस तरह लगभग चार बार पानी देना उचित रहता है।

ध्यान रखें, अति सिंच

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय