अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी?
अंडे को लेकर समाज में हमेशा से बहस होती रही है कि यह शाकाहारी है या मांसाहारी। इस आम गलतफहमी को दूर करने के लिए वैज्ञानिकों ने भी साइंस के जरिए इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की है। उनके मुताबिक, बाजार में मिलने वाला खाने वाला अंडा मुख्य रूप से शाकाहारी श्रेणी में आ सकता है।
वैज्ञानिक नजरिए से समझें तो पोल्ट्री फार्म्स में मुर्गियों को जो अंडे मिलते हैं, वे अनफर्टिलाइज्ड (असंभावी) होते हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि उन अंडों से कभी चूजा बाहर नहीं निकल सकता। उनमें जीव की उत्पत्ति की कोई संभावना नहीं होती है।
अंडे की संरचना की बात करें तो इसके मुख्य रूप से दो हिस्से होते हैं: योक (पीला भाग) और एल्बुमिन (सफेद भाग)। सफेद हिस्से में केवल प्रोटीन और पानी होता है, जिसमें किसी भी प्रकार का जीवन या जीव शामिल नहीं है। इसलिए, जो लोग शाकाहारी हैं और अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल करना चाहते हैं, वे इसे लेकर वैज्ञानिक आधार पर निर्णय ले सकते हैं।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।